Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई: जानिए, सीईओ एनजी रवि कुमार के नेतृत्व में बड़े कदम

अथॉरिटी ने बिजली कंपनियों, रजिस्ट्री विभाग और बैंकों को पत्र लिखकर अवैध निर्माण से संबंधित सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
top-news

ग्रेटर नोएडा (कपिल चौधरी)

पिछले पांच महीनों से ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी अवैध निर्माण के खिलाफ कड़ा रुख अपनाए हुए है। सीईओ एनजी रवि कुमार के मार्गदर्शन और महाप्रबंधक (परियोजना) एके सिंह के नेतृत्व में कई गांवों में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए हैं। साथ ही, प्रशासनिक स्तर पर ऐसे कदम उठाए गए हैं, जो अवैध निर्माण को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों पर अंकुश लगाएंगे। अथॉरिटी ने बिजली कंपनियों, रजिस्ट्री विभाग और बैंकों को पत्र लिखकर अवैध निर्माण से संबंधित सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 

अवैध निर्माण पर लगाम कसने के लिए उठाए गए प्रमुख कदम:

 बिजली कनेक्शन पर रोक

   ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने बिजली कंपनियों को पत्र लिखकर निर्देश दिया है कि वे अवैध निर्माणों को बिजली कनेक्शन प्रदान न करें। कनेक्शन देने से पहले प्राधिकरण से संपत्ति की वैधता की जांच अनिवार्य की गई है।

 रजिस्ट्री पर नियंत्रण की माँग 

   अथॉरिटी की तरफ़ से रजिस्ट्री विभाग को भी पत्र लिखकर यह कहा गया है कि वह अथॉरिटी से बिना नक़्शा पास हुए और बिना आवंटित हुए छोटे प्लॉट और विला की रजिस्ट्री न करें। रजिस्ट्री होने से कॉलोनाइजर वो को बढ़ावा मिलता है। जिससे की अवैध कॉलोनी अथॉरिटी के  नियोजित विकास में बाधा बन रही हैं।

बैंकों को लोन पर रोक माँग 

 अथॉरिटी के द्वारा अवैध निर्माणों को लोन देने वाले बैंकों को पत्र लिखकर कहा गया है कि वह प्राधिकरण से बिना नक़्शा पास और बिना आवंटित अवैध निर्माणों को लोन न दे। अवैध निर्माण को वित्तीय सहायता देने से अवैध निर्माण को बढ़ावा दिया जा रहा है बैंक को इस पर रोक लगानी चाहिए।

पिछले कुछ महीनों में अवैध निर्माण पर कार्रवाई:

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने पिछले कुछ महीनों में लगभग 15 अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया है। इनमें अच्छेजा, वैदपुरा, देवला, सुनपुरा, चिटहरा, भनौता, आमका, हैबतपुर, बिसरख, पटवाड़ी, तालड़ा जैसे गांव शामिल हैं। अथॉरिटी ने साफ संदेश दिया है कि बिना नक्शा पास कराए बनाए गए अवैध निर्माण, विला और फ्लैट्स को  तोड़ने और सील करने की कार्रवाई जारी रहेगी। 

अथॉरिटी का संकल्प:

सीईओ एनजी रवि कुमार के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने अवैध निर्माण के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है। यह कार्रवाई न केवल अवैध निर्माण को रोकने में प्रभावी साबित हो रही है, बल्कि शहर के नियोजित विकास को भी सुनिश्चित कर रही है। अथॉरिटी का यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा, ताकि अवैध कॉलोनाइजर्स और अनधिकृत निर्माण पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके।